Trending NewsViral Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ की सड़कों पर गड्ढे और गड्ढों पर कमल – कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन!

चंडीगढ़ | 24 अगस्त 2025 : चंडीगढ़ में सड़कों की खस्ताहाली को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर 19 और सेक्टर 27 की लाइट प्वाइंट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़कों में बने गड्ढों को मिट्टी से भरकर उनमें भाजपा का चुनाव चिन्ह ‘कमल लगा दिया।

कांग्रेस नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि “चंडीगढ़ में ऐसा सड़क संकट पहले कभी नहीं देखा गया। हालत यह हो गई है कि अब लगता है सड़कों में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़कें हैं।”

“200 करोड़ के वादे, लेकिन हालात बेहाल”

Congress Fills Potholes with BJP Symbol – Protest Goes Viral in Chandigarh!कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने मेयर चुनाव जीतने के बाद वादा किया था कि चंडीगढ़ की तस्वीर बदल दी जाएगी। कहा गया था कि नगर निगम को 200 करोड़ रुपये मिले हैं और शहर में बड़ा बदलाव दिखेगा। लेकिन जनता को अब तक सिर्फ गड्ढे, धूल और टूटी सड़कें ही नसीब हुई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा, “पंचकूला और मोहाली की सड़कें चमचमा रही हैं, जबकि राजधानी चंडीगढ़ में गड्ढों का राज है।”

गांवों की हालत और भी बदतर

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि चंडीगढ़ नगर निगम में शामिल किए गए 22 गांवों की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गई है। पहले ये गांव पंचायतों के अधीन थे और हालात ठीक थे, लेकिन नगर निगम के अधीन आने के बाद से विकास की रफ्तार ठप हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button