Viral Video: घोड़े पर पहुंचा Blinkit का ऑर्डर, लोगों ने कहा – “चाचा ने कर दिया कमाल!

Viral Video: डिजिटल इंडिया के दौर में जहां डिलीवरी बाइक और स्कूटर से होती है, वहीं राजस्थान में एक बुजुर्ग शख्स ने सबको चौंका दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुजुर्ग घोड़े पर सवार होकर Blinkit का पीला बैग लेकर डिलीवरी करते नजर आ रहे हैं।
परंपरा और टेक्नोलॉजी का ऐसा अनोखा संगम शायद ही पहले कभी देखा हो!
यह 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Kapil_Jyani_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, और देखते ही देखते वायरल हो गया।
लोगों के मजेदार रिएक्शन:
“चाचा ने तो कमाल कर दिया!”
“राजस्थान में सब मुमकिन है!”
“100% प्रॉफिट वाली नौकरी!”
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह आधिकारिक डिलीवरी थी या सिर्फ एक मजेदार स्टंट, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
आप बताइए
अगर आपके घर डिलीवरी घोड़े पर आए तो कैसा लगेगा?
ऐसी ही वायरल और ट्रेंडिंग खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।






