Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

Shaheedi Sabha से पहले पंजाब सरकार अलर्ट: 50 लाख संगत के लिए स्वास्थ्य, ट्रैफिक, सुरक्षा और सफाई के अभूतपूर्व इंतजाम – CM मान

Punjab News : फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) की पावन धरती पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित शहीदी सभा (Shaheedi Sabha) के अवसर पर देश-विदेश से आने वाली लगभग 50 लाख संगत की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने व्यापक और अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। यह जानकारी आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदी सभा (Shaheedi Sabha) के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, आवागमन, सुरक्षा, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं इस तरह की गई हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

20 आम आदमी क्लीनिक और 5 डिस्पेंसरी तैनात

संगत की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 आम आदमी क्लीनिक और 5 डिस्पेंसरी स्थापित की जा रही हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित पूरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। सभी केंद्रों पर दवाइयों और जरूरी चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली गई है। यह भी पढ़ें : – Punjab News : फंडों में भेदभाव से लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी तक: संसद में केंद्र सरकार पर Meet Hayer का करारा हमला

200 शटल बसें, 100 ई-रिक्शा और मुफ्त आवागमन

CM भगवंत सिंह मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने बताया कि संगत को आने-जाने की सुविधा के लिए इंटर सिटी शटल बस सेवा शुरू की जाएगी।200 शटल बसें,100 ई-रिक्शा,5 बड़ी और 16 छोटी पार्किंग, ये सुविधाएं संगत को पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब और अन्य प्रमुख स्थलों तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध होंगी।

ट्रैफिक मैनेजमेंट में गूगल की मदद

इस बार ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए गूगल कंपनी की सेवाएं ली जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक की रियल-टाइम जानकारी मिलेगी, जिससे जाम की स्थिति में तुरंत वैकल्पिक रास्ते अपनाए जा सकेंगे।

  • 3300 पुलिसकर्मी, ड्रोन और 300 CCTV कैमरे
  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि
  • 3300 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे
  • शहर में 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं
  • पूरे क्षेत्र पर ड्रोन से निगरानी होगी

इसके साथ ही इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है और संगत की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0176-3232838 जारी किया गया है। यह भी पढ़ें : –Punjab : CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी: “गोलियां चलाकर मां की गोद में सो जाओगे – यह मन से निकाल दो

60 एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और मोबाइल टावर

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 60 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहन तैनात किए जाएंगे। मोबाइल सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए अस्थायी मोबाइल टावर भी लगाए जा रहे हैं।

24×7 सफाई व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की पवित्रता बनाए रखने के लिए विभिन्न जिलों से मशीनरी मंगवाई गई है। सफाई कर्मियों और वॉलंटियरों की टीमें दिन-रात शिफ्टों में काम करेंगी।

विशाल रक्तदान शिविर, अवैध शिविरों पर सख्ती

शहीदी सभा के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अनधिकृत रूप से रक्तदान शिविर लगाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिरोमणि कमेटी को पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संगत की सुविधा के लिए यदि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कोई भी मांग आती है तो पंजाब सरकार पूरा सहयोग देगी।

ऐतिहासिक और राजनीतिक बयान

मुख्यमंत्री ने अमृतसर (वॉल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित किए जाने के नोटिफिकेशन का उल्लेख करते हुए इसे सिख संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया।

दिल्ली प्रदूषण पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पंजाब का AQI 70–110 है, वहीं दिल्ली का AQI 500 तक पहुंच चुका है। पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी को केंद्र सरकार ने संसद में भी स्वीकार किया है।

मनरेगा का नाम बदलने पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम बदलने से नहीं, नीतियां बदलने से व्यवस्था सुधरती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button