Delhi Blast Case : एनएमसी ने तीन डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द किया, जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की बड़ी कार्रवाई

Delhi Blast Case : दिल्ली में हुए भीषण धमाके की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने इस मामले में जुर्म से जुड़े होने के आरोप में तीन डॉक्टरों के मेडिकल लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की सिफारिश और जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए पुख्ता सबूतों के आधार पर की गई है।
कौन-कौन डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई?
एनएमसी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिन डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द किए गए, उनके नाम और पंजीकरण संख्या इस प्रकार हैं—
-
डॉ. मुजफ्फर अहमद — रजिस्ट्रेशन नंबर: 14680/2017
-
डॉ. अदील अहमद राठर — रजिस्ट्रेशन नंबर: 15892/2019
-
डॉ. मुजमिल शकील — रजिस्ट्रेशन नंबर: 15130/2018
ये तीनों डॉक्टर जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड थे।
एफआईआर और जांच में सामने आए बड़े खुलासे
जांच एजेंसियों ने बताया कि नौगाम, श्रीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 162/2025 में कई संदिग्धों की भूमिका सामने आई थी। इसी जांच के दौरान इन तीन डॉक्टरों की धमाके की साजिश में संलिप्तता का पता चला।
एनएमसी ने अपन आदेश में कहा कि यह कृत्य चिकित्सकीय पेशे की नैतिकता, ईमानदारी और सार्वजनिक भरोसे के बिल्कुल विपरीत है। भारतीय चिकित्सा परिषद विनियम 2002, अध्याय-1 के क्लॉज 1.1.1 और 1.1.2 के अनुसार इसे गंभीर पेशेवर उल्लंघन माना गया।Delhi Blast Case
अब डॉक्टर क्या नहीं कर सकेंगे?
जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने तुरंत प्रभाव से तीनों डॉक्टरों का पंजीकरण रद्द कर दिया है।
अब वे:
-
किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में चिकित्सकीय सेवाएं नहीं दे सकेंगे,
-
किसी मेडिकल संस्थान में नौकरी नहीं कर सकेंगे,
-
मेडिकल पेशे से जुड़े किसी भी कार्य में शामिल नहीं हो सकेंगे,
जब तक कि आगे कोई नया आदेश जारी न हो।
दिल्ली धमाके का मामला — अब तक क्या पता चला?
10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में धमाका हुआ था।
इस हादसे में:
-
10 लोगों की मौत,
-
कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
मामले की जांच के लिए एनआईए ने एक 10 सदस्यीय विशेष टीम बनाई है, जिसमें:
-
1 IG,
-
2 DIG,
-
3 SP,
-
और कई DSP स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
दिल्ली और आसपास के राज्यों में हाई अलर्ट
जांच एजेंसियां लगातार:
-
सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं,
-
कई जगहों से मोबाइल फोन डंप डेटा एकत्र किया जा रहा है,
-
दिल्ली, यूपी, बिहार और मुंबई में हाई अलर्ट जारी है,
-
भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।






