Trending NewsViral Newsपंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने घायल हैप्पी खेड़ा से की मुलाकात, बोले – “पार्टी को इस समय उनकी सख़्त ज़रूरत”

पंजाब कांग्रेस में आज एक मार्मिक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला जब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपने बचपन के दोस्त और कांग्रेस कार्यालय प्रभारी हैप्पी खेड़ा के आवास पर उनका हालचाल लेने पहुँचे। हाल ही में हैप्पी खेड़ा के पैर में चोट लगने के कारण सर्जरी हुई थी।

हैप्पी खेड़ा

राजा वड़िंग के साथ महासचिव (संगठन) कैप्टन संदीप संधू, निजी सचिव विपिन शर्मा और रिंपल मिडा भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने हैप्पी खेड़ा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनके परिवार से मुलाकात कर मनोबल बढ़ाया।

राजा वड़िंग ने कहा, “हैप्पी सिर्फ़ मेरे बचपन के साथी नहीं, बल्कि पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। हम सभी चाहते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों और दोबारा पार्टी सेवा में सक्रिय हों। इस समय पार्टी को उनकी सेवाओं की बेहद ज़रूरत है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button