Trending Newsउतर प्रदेशधर्म/आस्था

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : आस्था का सैलाब उमड़ा, लाखों श्रद्धालु पहुंचे गंगा घाट

बलिया, उत्तर प्रदेश : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बलिया के महावीर घाट और श्रीरामपुर गंगा घाट पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा व सूर्य भगवान को नमन किया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

देर शाम घाट पर गंगा आरती और भजन-कीर्तन के साथ स्नान का सिलसिला और तेज हो गया। घाटों पर जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बेहद चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

SDRF की टीमें लगातार गश्त में

लगभग 50 नावें तैनात, हर नाव पर दो प्रशिक्षित वॉलंटियर

घाट क्षेत्र में कई स्तरों पर पुलिस की पेट्रोलिं

1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी पर

शहर से घाट तक मार्गों पर कड़ी निगरानी

महिला श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान:

महिला पुलिस बल की तैनाती

एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय

महिला चेंजिंग रूम की व्यवस्था

इसके अलावा मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, पीने के पानी, लाइटिंग और शौचालय की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई है।

 

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम वीर सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी दिनभर घाटों पर मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से स्नान कर अपने गंतव्य को लौटने की अपील की।

 

ओम वीर सिंह, एसपी बलिया – “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हर व्यवस्था पूरी सतर्कता से की गई है।”

मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी बलिया – “सभी से अपील है कि धैर्य व शांति बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।”

रिपोर्ट : संजय कुमार तिवारी/बलिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button