देश विदेश

वोट चुराए जा सकते हैं, लोग नहीं, प्रधान के इस्तीफे पर तिरंगा विजय रैली में उद्धव ठाकरे ने भरी हुंकार

 मुंबई

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में शिवसेना (यूबीटी) के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे छात्रों की तारीफ करते हुए उन्हें विष्णु का अवतार बता दिया। तिरंगा विजय रैली के दौरान उन्होंने कहा कि जिन कॉकरोचों ने सरकार को सबक सिखाया है, वे विष्णु के अवतार हैं। यह अंधभक्तों के खिलाफ देशभक्तों की जीत है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं। इससे पहले, उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक विवाद के बीच कथित रूप से आत्महत्या करने वाले 21 अभ्यर्थियों की याद में एक मिनट का मौन रखा। उद्धव ने कहा कि युवाओं ने अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में ‘स्वर्णिम अध्याय’ लिखा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन अब देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का रूप ले चुका है। युवाओं से अपना अभियान जारी रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस जागरूकता को फीका मत पडऩे देना। सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार को बर्दाश्त मत करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button