Kangana Ranaut को HC से झटका: किसान आंदोलन पर दिए बयान के मामले में याचिका खारिज

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद Kangana Ranaut को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। किसान आंदोलन के दौरान दिए गए एक विवादित बयान को लेकर बठिंडा की निवासी महिंदर कौर द्वारा दर्ज की गई मानहानि की शिकायत को रद्द करवाने के लिए कंगना ने जो याचिका दायर की थी, उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?

साल 2021 के किसान आंदोलन के दौरान Kangana Ranaut ने ट्विटर (अब X) पर दो बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया था कि इन्हें आंदोलन में पैसे देकर शामिल किया गया है। उन्होंने लिखा था:
“हाहाहा, यह वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगजीन में सबसे ताकतवर भारतीय महिला बताया गया था। और अब से 100 रुपये में उपलब्ध हैं। पाकिस्तान पत्रकारों ने अंतरराष्ट्रीय पीआर को हाईजैक कर लिया है ताकि भारत को बदनाम किया जा सके।”
इस पोस्ट के बाद देशभर में Kangana Ranaut की आलोचना हुई और कई जगह उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए। बठिंडा की महिंदर कौर ने इस पोस्ट को व्यक्तिगत अपमान बताते हुए मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी।
हाईकोर्ट का फैसला
Kangana Ranaut ने इस शिकायत को खारिज करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सुनवाई और जांच जरूरी है और याचिका के जरिए इसे समाप्त नहीं किया जा सकता।






