Sawan First Somwar 2025: महाकालेश्वर से गौरी शंकर मंदिर तक, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब – देखें वीडियो
Sawan First Somwar 2025: सावन माह का आज पहला सोमवार है, और इस पावन अवसर पर देशभर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह होते ही मंदिरों की घंटियों और “ॐ नमः शिवाय” की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। शिवभक्तों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: पवित्र सावन माह (Sawan) के पहले सोमवार के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: पवित्र श्रावण माह (Sawan) के पहले सोमवार के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई। (वीडियो सौजन्य: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर)
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: पवित्र श्रावण माह (Sawan) के पहले सोमवार के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरा-अर्चना की।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: पवित्र सावन माह (Sawan) के पहले सोमवार के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
उज्जैन, मध्य प्रदेश: पवित्र श्रावण माह (Sawan) के पहले सोमवार के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई।






