आर्थिक
दिवाली से पहले Amul ने दिया महंगाई का झटका, घी और मक्खन के दाम बढ़ाए

नई दिल्ली। दिवाली से पहले डेयरी सेक्टर की बड़ी कंपनी अमूल ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ोकर लोगों को महंगाई का झटका दिया है। फेस्टिवल सीजन में डिमांड बढ़ने और कई मार्केट सप्लाई की कमी की खबर के बीच अमूल ने अपना घी और मक्खन महंगा कर दिया है। अमूल ने अपने एक किलो वाले घी के कार्टन में सीधे 50 रुपए का इजाफा किया है। वहीं. अमूल मक्खना का 500 ग्राम का पैक 15 रुपए महंगा हो गया है।
घी और मक्खन की कीमतें बढ़ने की एक बड़ी वजह त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग मानी जा रही है। इसके अलावा गुजरात और पड़ोसी राज्य राजस्थान में मिलावटी घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद लोग ब्रांडेड घी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे अमूल जैसे बड़े ब्रांड के उत्पादों की मांग बढ़ी है।






