कुरुक्षेत्र, 4 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय अधिनियम एवं संविधि, 1986 की धारा 11(5) के तहत कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी से बायो-टेक्नोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और फार्मास्युटिकल साइंसेज संकाय के डीन प्रो. जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष का कार्यभार आगामी आदेशों तक सौंपा है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रो. जितेन्द्र शर्मा आगामी आदेशों तक अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ इस नए पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रो. जितेन्द्र शर्मा आगामी आदेशों तक अपने मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ इस नए पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।