Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: radhika yadav की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

गुरुग्राम, हरियाणा | 11 जुलाई 2025 :  गुरुग्राम शहर उस वक्त स्तब्ध रह गया जब एक 49 वर्षीय व्यक्ति, दीपक यादव, को अपनी ही बेटी, राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी और कोच राधिका यादव (radhika yadav)(25), की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 57 में यह घटना उस समय घटी जब राधिका अपनी टेनिस अकादमी में मौजूद थीं।

हत्या की वजह: बेटी की कामयाबी से खफा था पिता?

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता अपनी बेटी (radhika yadav) की खुद की टेनिस अकादमी चलाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता से नाराज़ था। प्रारंभिक पूछताछ में दीपक यादव ने माना कि वह बेटी की कमाई पर आश्रित होने के तानों से परेशान था। उसने कई बार राधिका (radhika yadav) से अकादमी बंद करने की मांग की थी, लेकिन जब बात नहीं मानी गई तो उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चलाकर उसकी जान ले ली

 radhika yadav की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

 कौन थी राधिका यादव?

राधिका (radhika yadav)न केवल एक राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी थीं, बल्कि युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए उन्होंने खुद की टेनिस अकादमी भी शुरू की थी। खेल जगत में उनका नाम तेजी से उभर रहा था और वह कई बच्चों की प्रेरणा बनी हुई थीं।

सोशल मीडिया वीडियो बना हत्या का एक और कारण?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या एक म्यूजिक वीडियो, जिसमें राधिका (radhika yadav) ने अभिनय किया था, हत्या का कारण बना। बताया जा रहा है कि दीपक यादव ने अपनी बेटी से वीडियो सोशल मीडिया से हटाने की मांग की थी।

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया,

“आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। आगे की जाँच जारी है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button