Trending Newsहरियाणा

पंचकूला में हनी ट्रैप का भंडाफोड़: झूठे रेप केस में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, 12 साल से नहीं गई घर

पंचकूला, 30 जुलाई 2025(उमंग श्योराण ) :  हरियाणा में महिला सुरक्षा को लेकर जहां एक ओर संवेदनशीलता बरती जा रही है, वहीं कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला पंचकूला में सामने आया है, जहां गुरुग्राम निवासी एक महिला को झूठे रेप केस में युवक को फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 महिला आयोग की चेयरपर्सन के निर्देश पर कार्रवाई

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फरीदाबाद और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीम ने महिला को पंचकूला स्थित महिला आयोग के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान साक्ष्य सामने आने पर आयोग ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।

पंचकूला में हनी ट्रैप का भंडाफोड़

भागने की कोशिश, बाहर ही गिरफ्तार

गिरफ्तारी के डर से महिला आयोग कार्यालय से भागने की कोशिश की गई, लेकिन बाहर खड़ी पुलिस टीम ने महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को फरीदाबाद पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

मोबाइल जब्त, चैट्स से खुलासा

आयोग द्वारा जब्त किए गए मोबाइल की चैट्स और कॉल रिकॉर्डिंग से यह साफ हुआ कि यह मामला बलात्कार नहीं बल्कि एक हनी ट्रैप की सोची-समझी साजिश थी। महिला खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताकर करोड़ों की डीलिंग में संलिप्त रही है, जबकि उसके पास कोई वैध पहचान पत्र नहीं था।

सीसीटीवी और सबूतों से खुला राज़

आयोग को मिले सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों से यह साबित हुआ कि महिला युवक के घर जाकर हंगामा करती थी और पैसों की मांग करती थी। पूछताछ में महिला ने अपनी गलती भी कबूल की है

12 साल से घर नहीं गई

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला पिछले 12 सालों से अपने घर भी नहीं गई है। उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और पुलिस उसकी आपराधिक हिस्ट्री खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button