Health & FitnessTrending NewsViral Newsपंजाबमनोरंजन

Hina Khan लुधियाना में बोलीं — “दो हाथ, तीन मिनट से बच सकती है जान”; ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में साझा की अपनी कहानी

लुधियाना (पंजाब): बॉलीवुड एक्ट्रेस Hina Khan  शुक्रवार को लुधियाना पहुंचीं, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मां की याद में आयोजित ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर Hina Khan ने अपने ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई की भावुक कहानी साझा की और महिलाओं को समय पर जांच कराने की सलाह दी।

“दो हाथ, तीन मिनट” फॉर्मूला अपनाएं – हिना खान

Hina Khan ने कहा कि महिलाएं ‘2 हाथ और 3 मिनट’ फॉर्मूला अपनाकर शुरुआती स्तर पर ही ब्रेस्ट कैंसर को पहचान सकती हैं। हर महिला अपने दोनों हाथों से 3 मिनट तक ब्रेस्ट को महसूस करे। अगर कोई गांठ लगे या असामान्यता दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। इसी तरह मैंने भी अपना कैंसर शुरुआती स्टेज पर पकड़ा। उन्होंने कहा कि इस आसान फॉर्मूले से महिलाएं समय रहते अपनी जान बचा सकती हैं।

जेनेटिक म्यूटेशन से हुआ कैंसर

Hina Khan ने बताया कि उन्हें कैंसर जेनेटिक म्यूटेशन के कारण हुआ। दुनिया में करीब 20% कैंसर के केस जेनेटिक म्यूटेशन के कारण होते हैं। मैं हर साल स्क्रीनिंग करवाती थी, लेकिन फिर भी अचानक ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हो गया। डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट करवाया और 18 दिन बाद रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें पिता की तरफ से जेनेटिक म्यूटेशन मिला है। उन्होंने कहा कि हर महिला को जीवन में एक बार जेनेटिक म्यूटेशन टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। यह भी पढ़ें : – आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर | November 2025 New Rules in India

कीमो का दर्द आज भी झकझोर देता है

Hina Khan ने भावुक होते हुए कहा —जब डॉक्टर ने बताया कि कीमोथेरेपी करनी होगी, तो मैं मेंटली तैयार थी। लेकिन उसका दर्द आज भी याद आता है तो शरीर सिहर उठता है।

रिपोर्ट के बाद भी खाया फालूदा

Hina Khan ने मुस्कुराते हुए बताया कि जिस दिन उन्हें ब्रेस्ट कैंसर पॉजिटिव रिपोर्ट मिली, उसी दिन उन्होंने अपने लिए फालूदा ऑर्डर किया था। मेरे पति और दोस्त ने खबर दी कि रिपोर्ट पॉजिटिव है, तभी फालूदा आ गया। मैंने कहा पहले ये मीठा खा लेती हूं, सब ठीक हो जाएगा।

पेशेंट से ज्यादा दर्द केयरटेकर को होता है

Hina Khan ने कहा कि कैंसर का दर्द जितना मरीज को होता है, उतना ही दर्द उसकी देखभाल करने वाले को भी झेलना पड़ता है। मेरी मां ने इस पूरे दौर में जो सहा, वो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। असली हीरो वो हैं।

हिना खान का संदेश

कार्यक्रम के अंत में Hina Khan ने सभी महिलाओं से कहा कि ब्रेस्ट कैंसर से डरें नहीं, जागरूक बनें। कैंसर अब लाइलाज नहीं है। अगर आप समय पर जांच करवा लें, तो ये पूरी तरह ठीक हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button