
चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े दुरुपयोग की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी, इसलिए अब कांग्रेस को अपने पुराने “कुकर्मों” के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
अभय सिंह चौटाला ने कहा —सबसे बड़ा प्रजातंत्र का सरकारी दुरुपयोग कांग्रेस ने शुरू किया। कांग्रेस को अपने कुकर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए। ये कांग्रेस की पुरानी आदत है। अब अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए वे किस तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और क्या आरोप लगाते हैं, उनसे पूछना चाहिए।






