Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Delhi Car Blast: लाल किले के पास खड़ी कार में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, कई घायल

Delhi Car Blast:  देश की राजधानी दिल्ली रविवार शाम एक भीषण धमाके से दहल गई। लाल किले के पास गेट नंबर-1 मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की चपेट में आकर 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Delhi Car Blast

कैसे हुआ धमाका?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास अचानक खड़ी कार में जोरदार ब्लास्ट हुआ। विस्फोट के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।Delhi Car Blast

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घर हिल गए और कई दुकानों के शीशे टूट गए। लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग मौके से भागने लगे।Delhi Car Blast

फायर ब्रिगेड और पुलिस की कार्रवाई

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ब्लास्ट के हर एंगल से जांच की जा रही है।Delhi Car Blast

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि,“हमें लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास कार में विस्फोट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि 3 से 4 वाहन आग की चपेट में हैं। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।”Delhi Car Blast

चश्मदीदों ने क्या बताया?

एक चश्मदीद ने बताया,धमाका इतना जोरदार था कि मेरे घर की खिड़कियां हिल गईं। नीचे आकर देखा तो कार आग के गोले में बदल चुकी थी। आसपास के लोग चिल्लाने लगे, हर तरफ धुआं और अफरा-तफरी का माहौल था।Delhi Car Blast

जांच के मुख्य बिंदु

पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि धमाका CNG लीक होने की वजह से हुआ या फिर इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी पहुंच चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और CCTV फुटेज खंगालने का काम जारी है।Delhi Car Blast

भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ हादसा

यह इलाका दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में से एक है। लाल किला और मेट्रो स्टेशन के आसपास हर समय सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। ऐसे में रविवार शाम के वक्त हुए इस धमाके ने लोगों में दहशत फैला दी।Delhi Car Blast

प्रशासन की अपील

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। Delhi Car Blast

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button