Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

हवा-हवाई दबदबा नहीं चलेगा” – राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के अनिल विज, चुनाव आयोग ने मांगा एफिडेविट

अंबाला,18 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर देश की राजनीति गरमा गई है। जहां एक ओर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों पर सफाई देते हुए राहुल गांधी से एफिडेविट (शपथपत्र) मांगा है, वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान को “हवा-हवाई दबदबा” करार दिया।

अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“ये हवा-हवाई दबदबाई कबसे चलने लगी? कोर्ट में ऐसा है नहीं, दफ्तर में ऐसा है नहीं। अगर राहुल गांधी को कुछ कहना है तो लिखकर दें, और फिर उसपर फैसला हो। हवा की बात को कैसे माना जाए?”

 

विज ने कहा कि लोकतंत्र में गंभीर आरोपों का प्रमाण होना चाहिए। “सिर्फ राजनीतिक मंच से शोर मचाने से सच्चाई नहीं बदलती।”

 क्या था मामला?

राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया था कि बिहार में वोटर लिस्ट में हेराफेरी हो रही है और सरकार ‘चुनाव चोरी’ की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है।

 

इन आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता से लिखित साक्ष्य और शपथपत्र की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button