Delhi : गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले– ‘हार छिपाने के लिए वोट चोरी का शोर

Delhi News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान और कांग्रेस की चुनावी हार को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए बहाने गढ़ रही है।
गिरिराज सिंह ने कहा,राहुल गांधी की अपनी थेथरोलॉजी है। अपनी हार से मुंह छिपाने और कार्यकर्ताओं को झूठा दिलासा देने के लिए वे हार का ठीकरा किसी दूसरे के सिर पर फोड़ते हैं।
जीत पर चुप्पी, हार पर वोट चोरी का आरोप’
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पार्टी तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में जीतती है, तब उन्हें वोट चोरी याद नहीं आती।
उन्होंने कहा, अगर इनमें हिम्मत है तो ये उमर अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले से क्यों कुछ नहीं कहते? जब ये जीतते हैं, तब तो ये नहीं कहते कि वोट चोरी हो रही है। कांग्रेस ने वोट चोरी नहीं, वोट डकैती की थी।”
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि सुप्रिया सुले का बयान बिल्कुल सही है, और कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है।
पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर भी हमला
कांग्रेस की मेगा रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी को लेकर भी गिरिराज सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की राजनीति हमेशा नकारात्मक रही है।
उन्होंने कहा, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में ही गालियां दी जाती हैं। ऐसी गालियां सैकड़ों बार दी गई हैं, लेकिन अब समय आ गया है। जनता कह रही है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश से माफी मांगें।”
डिस्क्लेमर
यह खबर सार्वजनिक बयानों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार संबंधित नेताओं के निजी हैं।






