Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हरियाणा के नंदगढ़ गांव में मनाया जन्मदिन, बोले- “ये विकास का धुआं है, पॉल्यूशन का नहीं”

जींद (हरियाणा), 19 जुलाई 2025:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन का जश्न इस बार कुछ खास अंदाज़ में मनाया। उन्होंने हरियाणा के जींद जिले स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में सादगी और संस्कृति से लबरेज़ कार्यक्रम में केक काटा और जनसमर्थन के बीच उत्सव मनाया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया, जबकि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक रामकुमार गौतम ने उन्हें पारंपरिक कोथली भेंट की।

इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने जुलाना स्थित अग्रसेन भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सीएम नायब सैनी ने रेखा गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा, “ये हमारी बेटी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। इन्होंने संगठन में रहकर देशहित में काम किया है और आज दिल्ली की सीएम बन चुकी हैं।”

सीएम सैनी ने जींद के नए अग्रवाल भवन और नंदी कामधेनु गोशाला के लिए 31 लाख रुपये की घोषणा भी की।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने हरियाणा के नंदगढ़ गांव में मनाया जन्मदिन

“भाई-बहन की जोड़ी विकास का धुआं उड़ाएगी” – रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच पर बोलते हुए जब सुरक्षा कर्मियों को पीछे हटने को कहा तो लोगों ने तालियों से स्वागत किया। उन्होंने कहा, “नायब सैनी साधारण परिवार से हैं, और आज जो कुछ भी संभव हुआ है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नेतृत्व की वजह से है।”

रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “इंदिरा गांधी भी प्रधानमंत्री रहीं लेकिन कभी दूसरे परिवारों को आगे नहीं आने दिया। आज भाजपा में हर सामान्य कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”

जन्मदिन पर एक खास संदेश देते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि ये भाई-बहन की जोड़ी (सैनी-गुप्ता) धुआं उठा देगी। दिल्ली वाले कहते हैं धुएं से पॉल्यूशन होता है, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि ये धुआं विकास का होगा, प्रदूषण का नहीं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button