Trending NewsViral Newsआज की ख़बरउतर प्रदेशदेश विदेशमनोरंजन

Disha Patani : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Bareilly News | Bollywood Actress Disha Patani Firing Case | September 2025

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के उत्तर प्रदेश स्थित बरेली स्थित घर पर बीती रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से जुड़े गिरोह ने ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पोस्ट में इस फायरिंग को “धर्म का अपमान” बताकर अंजाम देने की बात कही गई है।

क्या हुआ था दिशा पाटनी के घर पर?

सूत्रों के अनुसार, विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली स्थित दिशा पाटनी के घर के बाहर देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

disha patani

गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का कबूलनामा

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें खुद को वीरेंद्र चरण और महेंद्र सरन (डेलाना) बताने वाले लोगों ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया है कि दिशा पाटनी और उनके परिवार ने संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है। यह फायरिंग एक चेतावनी है। यह तो बस ट्रेलर था, अगली बार और बड़ा एक्शन होगा।

फिल्म इंडस्ट्री को दी गई खुली धमकी

पोस्ट में न केवल दिशा पाटनी को, बल्कि पूरे बॉलीवुड को धार्मिक अपमान के खिलाफ चेतावनी दी गई है। गिरोह ने कहा अगर भविष्य में किसी ने भी हमारे धर्म या संतों का अपमान किया, तो उसके परिणाम बेहद खतरनाक होंगे। हमारे लिए धर्म सबसे पहले है।”

जांच में जुटी पुलिस, अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

बरेली पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गोल्डी बराड़ नेटवर्क को लेकर इंटेलिजेंस अलर्ट जारी किया गया है। दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button