Trending NewsWorld Newsआज की ख़बरदेश विदेश

ऑपरेशन सिंदूर पर Ajit Doval की दो टूक: “भारत को खरोंच तक नहीं आई, दिखाओ कोई एक तस्वीर!”

Ajit Doval on Operation Sindoor: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई में भारत को “एक खरोंच तक नहीं” आई। उन्होंने विदेशी मीडिया को चुनौती देते हुए कहा, “अगर भारत को कोई नुकसान हुआ हो, तो एक भी तस्वीर दिखाइए।” वहीं, पाकिस्तान के 13 एयरबेस तबाह होने की सैटेलाइट तस्वीरें पूरी दुनिया देख चुकी है।

Ajit Doval ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर महज 23 मिनट का था, जिसमें 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। ये ठिकाने पाकिस्तान और पीओके में स्थित थे और भारत ने पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से यह कार्रवाई अंजाम दी। उन्होंने कहा कि “टेक्नोलॉजी और युद्ध का रिश्ता बहुत गहरा है, और इस ऑपरेशन में हमने उसका सटीक इस्तेमाल किया।”

ऑपरेशन सिंदूर, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें भारतीय जवान शहीद हुए थे। इसके बाद 7 मई की रात भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई और चार दिनों तक चले टकराव के बाद 10 मई को सीजफायर समझौता हुआ।

Ajit Doval के इस बयान से भारत की कूटनीतिक और सैन्य रणनीति की दृढ़ता एक बार फिर सामने आई है, और देशभर में ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व और समर्थन की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button