Trending NewsVideo NewsViral News
शेरनी और हाथी की अनोखी मुठभेड़-देखिए जंगल का Viral Video

Viral Video/ जंगल की रोमांचक दुनिया: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी और शेरनी के बीच अनोखी मुठभेड़ देखी जा सकती है। हाथी के सामने अचानक शेरनी आ जाती है और उसे देखकर गजराज की हालत थोड़ी खराब हो जाती है।
वीडियो में एक विशाल हाथी पानी पीने के लिए छोटे तालाब के पास जाता है। तालाब के किनारे पुराने कुएं की दीवार के पास शेरनी पहले से घात लगाए बैठी होती है। वह अपने शिकार का इंतजार कर रही होती है। हाथी के भारी कदमों की आवाज़ सुनकर शेरनी थोड़ी देर के लिए हिचकिचाती है, जबकि हाथी भी उसकी मौजूदगी से सतर्क हो जाता है।
दोनों कुछ देर एक-दूसरे को देखते हैं, लेकिन कोई हमला नहीं करता। फिर हाथी अपनी सूंड में भरे पानी से शेरनी पर बौछार कर देता है, जिससे शेरनी पूरी तरह भीग जाती है और डर के मारे पीछे हट जाती है।






