Trending Newsआज की ख़बरउतर प्रदेशदेश विदेश

UP: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश | 28 जुलाई 2025: सावन के पावन सोमवार पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में श्रद्धालुओं की आस्था पर एक बड़ा हादसा भारी पड़ गया। हैदरगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार तड़के करंट फैलने से भगदड़ मच गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक घायल हो गए हैं।

अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़

हादसे की वजह: बंदर के कारण बिजली तार गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ जब मंदिर में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया। इससे पूरे शेड में करंट फैल गया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान मुबारकपुरा गांव (लोनीकटरा थाना) निवासी 22 वर्षीय प्रशांत और एक अन्य श्रद्धालु के रूप में हुई है। दोनों को त्रिवेदीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़

घायलों का इलाज जारी

करीब 40 लोग झुलसने या भगदड़ में घायल हुए हैं। जिला प्रशासन ने घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया है। मौके पर डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


एक दिन पहले ही हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भी भगदड़, 6 की मौत

गौरतलब है कि एक दिन पहले रविवार को हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भी इसी तरह की एक भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए थे। ये हादसा कांवड़ यात्रा के बाद अचानक भीड़ बढ़ने के कारण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button