देश विदेश

आज नहीं होगी अमरीका से डील, ईरान का पाक को झटका ; शहबाज ने 24 घंटे में समझौते का किया था दावा

पश्चिम एशिया में जारी जंग अब सुलझने की राह पर है, लेकिन इससे पहले लगातार वाद-विवाद हो रहा है। अमरीका और ईरान की तरफ से लगातार इस डील को लेकर बयान जारी किए जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि अगले 24 घंटे में ‘इस्लामाबाद मेमोरेंडम’ पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बयान के कुछ ही देर बाद ईरानी विदेश मंत्रालय ने उनके बयान को खारिज कर दिया। इस्लामिक देश ने कहा कि आने वाले दिनों में डील होने की संभावना है, लेकिन यह 24 घंटे के अंदर नहीं होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की कि अमरीका के साथ जल्दी ही शांति समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर रविवार को कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button