पंजाब
बैठक के दौरान लोगों ने बताईं इलाके की समस्याएं

लुधियाना, 8 अप्रैल: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने स्थानीय अमृत कॉलोनी, वार्ड नंबर 62 में राम कुमार के निवास पर आयोजित बैठक के दौरान इलाके के निवासियों की समस्याएं सुनीं।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए, पवन दीवान ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे दावों के विपरीत लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि इलाके में सड़कों की हालत बेहद खराब है। इसके अलावा, आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाएं कानून-व्यवस्था को लेकर सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। दीवान ने कहा कि विकास जमीन पर दिखाई देना चाहिए, लेकिन सरकार केवल दिखावे पर जोर दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।
इस मौके पर अन्य के अलावा, रोहित पाहवा, कृष्ण लाल, मनजीत कुमार, हनुमान बाहरी, वेद प्रकाश, सुखचैन बराड़, डॉ. रणजीत सक्सेना, महिपाल लोहत, चंदन वर्मा और प्रदीप यादव भी मौजूद रहे।






