Trending Newsहरियाणा

क्रिकेट विश्वकप विजेता शैफाली वर्मा का रोहतक में भव्य स्वागत | Shefali Verma Haryana News

Shefali Verma :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वकप विजेता खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रविवार को रोहतक पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों ने खुली जीप में सवार होकर आई अपनी स्टार खिलाड़ी पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।

हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार और सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शैफाली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

सरकार करेगी सम्मान

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सर्किट हाउस में शैफाली वर्मा और उनके परिजनों को पगड़ी पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ी का पूरा मान-सम्मान करेगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 नवंबर को शैफाली वर्मा से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर शैफाली के दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा, चाचा बिन्दर और भाई साहिल भी मौजूद रहे।

शैफाली ने कहा – जीत का श्रेय परिजनों को

शैफाली वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय उनके परिजनों और माता-पिता के आशीर्वाद को जाता है।
उन्होंने बताया कि विश्वकप मैचों में उन्होंने कड़ी मेहनत और शांतचित्त रहकर प्रदर्शन किया। शैफाली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर से मुलाकात ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाया, जिससे जीत के प्रति एक नया जोश मिला।

इसके बाद शैफाली वर्मा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई खुली जीप में सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अपने घर पहुंचीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button