आज की ख़बरहरियाणा

केयू परिसर के सौंदर्यीकरण एवं लैंडस्केपिंग के इंचार्ज बने डॉ. गुरचरण सिंह

कुरुक्षेत्र, 15 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार केयू ललित कला विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. गुरचरण सिंह को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर के ब्यूटीफिकेशन एवं लैंडस्केपिंग का इंचार्ज बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि डॉ. गुरचरण सिंह को आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से इंचार्ज बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण, हरित विकास, कलात्मक सज्जा तथा पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों के संचालन एवं समन्वय का कार्य विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर प्रभारी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अपनी नियुक्ति के लिए डॉ. गुरचरण सिंह ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थलों, उद्यानों, खुले क्षेत्रों तथा सार्वजनिक परिसरों के सौंदर्यीकरण और लैंडस्केप विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button