मनोरंजन

‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा: बिखरते दौर में साहस और इंसानियत की मिसाल बने ये चेहरे

दमदार और भावनात्मक मोशन पोस्टर के बाद अब बंटवारा 1947 के मेकर्स ने फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जो ताकत, मासूमियत और अटूट जज़्बे को दर्शाते हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म मातृभूमि के प्रति साहस और दृढ़ संकल्प की भावनाओं से जुड़ी एक कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने उन किरदारों से पर्दा उठाया है, जो उस दौर में साहस और उम्मीद के प्रतीक बनकर उभरे थे, जब उनके आसपास की दुनिया बिखर रही थी।

फिल्म की दुनिया को और करीब से दिखाते हुए बंटवारा 1947 के कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आए हैं। इनमें शबाना आज़मी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में, सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में, प्रीति जी. जिंटा हमीदा बेगम के रूप में, करण देओल जावेद मिर्जा के रूप में, अली फज़ल हबीब अनवर के रूप में और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के रूप में नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर्स उन लोगों की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी हार नहीं मानी और अपने साहस व धैर्य से मिसाल कायम की।

मेकर्स द्वारा जारी किया गया किशन का पोस्टर खास तौर पर बेहद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आता है। यह दर्शाता है कि फिल्म की ताकत केवल उसके किरदारों में ही नहीं, बल्कि उसके समर्पण और भावनात्मक आत्मा में भी निहित है। हर चेहरा अपने भावों और उपस्थिति के जरिए बहुत कुछ कहता है, जिसने इस दिलचस्प कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

https://www.instagram.com/p/DZrilWPCHse/?igsh=aWxuM2dsMG82dnRh

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बंटवारा 1947 लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी को भी चिन्हित करती है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button