आज की ख़बरहरियाणा

कैथल में युवक की मौत पर थाने का घेराव, परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलायत रेलवे रोड पर कार की चपेट में आने से करीब 48 वर्षीय दुकानदार की मौत और उसके साथी के घायल होने के मामले में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी कार चालक परमीत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पहले थाना परिसर में एकत्रित होकर कार्रवाई की मांग की और बाद में रेलवे रोड स्थित पुलिस स्टेशन के सामने जाम लगा दिया। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब मृतक दुकानदार अनिल गोयल उर्फ राठी का शव पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार पर रखकर परिजनों और अन्य ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डीएसपी रोहताश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान मृतक के परिवार की महिलाओं ने डीएसपी से त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मांगा। डीएसपी ने सामाजिक परंपरा का सम्मान करते हुए परिवार की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि न्याय अवश्य मिलेगा। इसके बाद जाम को खोल दिया गया और परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान डीएसपी और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकिशन काका राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, पार्षदों व अन्य गणमान्य लोगों ने भी हस्तक्षेप करते हुए लोगों को शांत कराया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। समाजसेवी राधेश्याम प्रजापति, जीवन गर्ग, तनू गर्ग, विनोद कुमार, आरटीआई एक्टिविस्ट बलजीत नायक सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात गोल मार्केट के पास हादसा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button