जालंधर में पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं भेजने वालेआरोपी अरेस्ट

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और डीसीपी (जांच) मनप्रीत सिंह, एडीसीपी (जांच) जयंत पूरी एडीसीपी 1 अकृषि जैन द्वारा समय-समय पर मिले निर्देशों के अनुसार जालंधर शहर में गैर-कानूनी व देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत एसीपी सेंट्रल जालंधर के नेतृत्व में स्पेशल सेल टीम व थाना रामा मंडी जालंधर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों की पहचान सचिन खोसला पुत्र नरिंदर कुमार निवासी हाउस नंबर 82, गुरु नानक पुरा वेस्ट, चुगिट्टी जालंधर, भारत वर्मा सनी पुत्र रविंदर वर्मा निवासी हाउस नंबर 96, गुरु नानक पुरा वेस्ट चुगिट्टी जालंधर और प्रदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी हाउस नंबर 25 कमल विहार रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई।
यह तीनों आरोपी गैर कानूनी व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं तथा शहजाद भट्टी के कहने पर सरकारी संस्थानों व अन्य संवेदनशील सूचनाएं सोशल मीडिया फोन के विभिन्न ऐप के माध्यम से शहजाद भट्टी व हमास गुज्जर पाकिस्तान विदेश को भेजते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नीति श्री फ्लैट्स जालंधर के पास से गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी मिली है। इन आरोपियों सचिन खोसला, भरत वर्मा सनी और प्रदीप सिंह उक्तान के खिलाफ पुलिस स्टेशन रामा मंडी कमिश्नरेट जालंधर में मुकदमा नंबर 141 धारा 18, 39 यूएपीए एक्ट 1967, सेक्शन 3 ऑफिशियल सीके्रट्स एक्ट 1923, और 111, 3, (5) बीएनएस 2024 दर्ज किया गया है।
500 ग्राम हेरोइन, एक किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
जालंधर। जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों और डीसीपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जांच जयंत पुरी और एसीपीडी अमरबीर सिंह के निर्देशों के अनुसार क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की टीम ने ड्रग तस्करों और बुरे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों हनी और भूपिंदर सिंह प्रीत को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन और एक किलो अफीम के साथ बिना नंबर की सफेद रंग की एक्टिवा बरामद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया, कि क्राइम ब्रांच टीम ने कपूरथला रोड वरियाना मोड़ से लेदर कॉम्प्लेक्स बस्ती बावा खेल, जालंधर जा रहे संदिग्ध लोगों के संबंध में गश्त और तलाशी ली।
जब पुलिस टीम संत निरंकारी भवन से थोड़ा पीछे पहुंची, तो सडक़ के किनारे बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर दो नौजवान खड़े दिखे, जिनके नाम हनी पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मकान नंबर 149, ट्रांसफार्मर वाली गली रोज गार्डन गांव नाहलां जिला जालंधर और भूपिंदर सिंह प्रीत पुत्र दलबीर सिंह निवासी मकान नंबर 10 पटवार स्कूल के पास गुरु अर्जन नगर जालंधर हैं। उनके बैग की तलाशी लेने पर हेरोइन और अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों हनी और भूपिंदर सिंह प्रीत के खिलाफ मुकदमा नंबर 156 धारा 21सी, 18 एनडीपीएस एक्ट तहत थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में केस दर्ज किया गया। आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।






