नए अलायंस, बड़े धोखे और अनपेक्षित ट्विस्ट, ‘अलायंस’ का धमाकेदार नया प्रोमो रिलीज

प्राइम वीडियो के पहले डेली रियलिटी शो ‘अलायंस’ के दरवाजे ऑफिशियली खुल चुके हैं, और प्रीमियर एपिसोड ने शुरुआत से ही एक बात साफ कर दी है – यहाँ एली (ally) से ज़्यादा लाईज़ (lies) हैं। जो गेम 16 सेलिब्रिटीज ने अपने भरोसेमंद लोगों के साथ शुरू किया था, वो देखते ही देखते सर्वाइवल के सबक में बदल गया। करिश्माई होस्ट कुणाल खेमु ने इस शो के यूनिक फॉर्मेट को इंट्रोड्यूस किया, जहाँ एलीज़ को चार ग्रुप्स – किंग्स, वॉरियर्स, लेजेंड्स और हंटर्स में बांटा गया है। उनकी किस्मत पॉइंट्स सिस्टम, रैंकिंग्स और स्ट्रेटेजिक गेमप्ले से तय होगी, और जो पीछे रह जाएंगे, उन पर खतरा मंडराने लगेगा। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या है? यहाँ अलायंस हमेशा के लिए नहीं बनते। इक्वेशंस बदल सकती हैं, वफादारियां शिफ्ट हो सकती हैं, और हर हफ्ते नए प्लेयर्स गेम में एंट्री लेते रहेंगे। ‘अलायंस’ में दोस्ती आपको अंदर तो ला सकती है, लेकिन स्ट्रेटेजी ही आपको गेम में टिका कर रखेगी।
पहले एपिसोड ने बिना वक्त गंवाए घर का माहौल गरमा दिया। जहाँ डेज़ी शाह मजाक में यह सोच रही थीं कि ज़ैद दरबार और कुशल टंडन का एक ही छत के नीचे होना कैसा रहेगा, वहीं उनकी पहली मुलाकात उम्मीद से कहीं ज़्यादा फ्रेंडली रही। क्या यह एक अनपेक्षित दोस्ती की शुरुआत थी या फिर गेम शुरू होने से पहले का बस एक परमानेंट सीज़फायर? दूसरी तरफ, वंशज सिंह के उम्र को लेकर किए गए कमेंट्स पर सबका ध्यान गया, और कुशल टंडन ने उन्हें तुरंत टोकते हुए साफ कर दिया कि वो इससे बिल्कुल इम्प्रेस नहीं हुए। कुछ कमेंट्स से शुरू हुई यह बात देखते ही देखते घर के पहले तनावपूर्ण इक्वेशन में बदल गई, जहाँ कुशल ने खुलेआम वंशज को “बद्तमीज बच्चा” कह दिया और मान लिया कि वो उससे दूर रहना ही पसंद करेंगे। दुश्मनी का ऑफिशियली एलान भले ही न हुआ हो, लेकिन चेतावनी के तीर जरूर चल चुके हैं।






