पंजाब

कार हादसे में चार युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

पठानकोट

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह उक कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों की लाश ड्राइवर सीट पर फंस गई। लोगों अनुसार, हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद सुबह पुलिस को बुलाया गया, फिर लाशों को बाहर निकालने के लिए कार की बॉडी को कटर से काटा गया। शवों को निकालने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। सभी एक दूसरे से चिपके हुए मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है, जो दो बच्चों का पिता था, बाकी तीनों की पहचान की जा रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि किस वाहन ने कार को टक्कर मारी है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड 80 से 100 के आसपास थी।

युवक कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ आ रहे थे। मृतकों में से एक की पहचान भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की (31) के रूप में हुई है। वह पठानकोट में स्लीपवेल मैट्रेस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने गया था। विक्की के 2 बच्चे हैं। विक्रम उर्फ विक्की ने देर रात को पठानकोट में अपनी पत्नी को फोन किया था। विक्की ने पत्नी को कहा था कि वो सुबह लेट हो जाएगा। काम पर जाना है। इसके साथ ही उसने अपने कपड़े प्रेस करने के लिए भी कहा था। बताया जा रहा है कि विक्की दो दिन पहले दोस्तों के साथ अमृतसर गया था। घर में ये तक नहीं बताया था कि किसके साथ जा रहा है। एएसआई दलजीत सिंह के मुताबिक हादसा कैसे हुआ या किस वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल 3 युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button