युद्ध के बाद पहली बार चुनाव; गाजा में वोट डालने को कतारें, फिलिस्तीनियों ने किया मतदान

बीते करीब तीन साल से जंग में चल रहे गाजा में स्थानीय चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इजरायली हमलों में पूरी तरह तबाह हो चुके गाजा में यह नजारा महत्त्वपूर्ण है, जहां वोटरों की कतारें देखी जा रही हैं। वेस्ट बैंक और गाजा में चल रहे मतदान को नेतृत्व परिवर्तन के नजरिए से भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अब यहां से हमास की विदाई हो सकती है। बीते दो दशकों से गाजा में स्थानीय चुनाव नहीं हुए थे। वेस्ट बैंक में सडक़, पानी और बिजली जैसे मुद्दे बताए जा रहे हैं, तो वहीं गाजा तो लेकर अधिकारियों का कहना है कि यह तो पायलट प्रोजेक्ट है।
फिलिस्तीन अथॉरिटी ने लंबे समय बाद यह चुनाव कराए हैं। यहां इंटरनेशनल एजेंसियां भी चुनाव की सलाह दे रही थीं। यहां प्रेजिडेंट इलेक्शन 2006 से ही नहीं हुए हैं। रमल्लाह स्थित केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे मतदान करें। गाजा के डेर अल-बालाह में ही 70 हजार मतदाता हैं। इसके अलावा एक मिलियन यानी करीब 10 लाख वोटर वेस्टबैंक में हैं। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि यह मतदान बताता है कि फिलिस्तीन के लोग अपने देश को विकसित करना चाहते हैं और यहीं बने रहना चाहते हैं। रमल्लाह में सुबह से ही मतदान के लिए कतारें देखी गईं।






