देश विदेश

अमरीका में 9/11 के बाद दूसरी बार उड़ानों पर ब्रेक

अमरीका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 22 क्षेत्रीय केंद्रों में संचार संबंधी गंभीर समस्या आने के बाद अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने सुरक्षा कारणों से देशभर की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी। हालांकि एफएए ने कुछ घंटों के बाद देशव्यापी उड़ानों के प्रस्थान पर लगी रोक को हटा लिया। दूरसंचार व्यवस्था में आई एक बड़ी खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) कार्यों पर असर पड़ा था, जिसके कारण पूरे देश के हवाई अड्डों से विमानों की उड़ानें रोक दी गई थीं। इस दौरान 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, 10,000 से ज़्यादा उड़ानों में देरी हुई और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार है, जब अमरीका में सभी उड़ानें रोकी गईं। इससे पहले जनवरी 2023 में एफएए के मुख्य कम्प्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था। नियामक ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में कहा कि एफएए कमांड केंद्र द्वारा पूरे देश में लागू किया गया ‘ग्राउंड स्टॉप’ रद्द कर दिया गया है। इससे पहले, एफएए ने आपातकालीन स्थितियों और सुरक्षा चिंताओं के कारण अमरीका के सभी हवाई अड्डों से विमानों के उड़ान भरने पर देशव्यापी रोक लगाने का आदेश दिया था।

बाहर से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में, हर उड़ान के लिए अलग-अलग निर्णय लिया गया था। अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने शुक्रवार को पूर्वी मानक समय (ईएसटी) के अनुसार अपराह्न लगभग 3:54 बजे (शनिवार को भारतीय मानक समय के अनुसार (आईएसटी) तडक़े 2:24 बजे) सभी प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी थी। यह प्रतिबंध शुक्रवार को रात 8:15 बजे ईएसटी (शनिवार को सुबह 6:45 बजे आईएसटी) हटा लिया गया। बाद में, अमरीकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि पूरे देश में उड़ानों पर रोक एक संचार समस्या के कारण लगाई गई थी, जिसका असर सभी क्षेत्रीय एटीएस केंद्रों पर पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button