देश विदेश

आसाराम की संस्कार सरिता से छत्तीसगढ़ में छात्र सीखेंगे संस्कार, प्रिंसीपल पर किताब बंटवाने का आरोप

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच में रेपिस्ट आसाराम की किताबें बांटी गई हैं। बच्चों के हाथ में आसाराम की किताबें देखकर अभिभावकों ने हैरानी जताई है। इसके बाद विभाग ने जांच की बात कही है। दरअसल, स्वामी आत्मानंद स्कूूल के छात्रों के बीच रेपिस्ट आसाराम की ‘संस्कार सरिता’ नाम की किताब बांटी गई है। आरोप है कि विद्यार्थियों को इस पुस्तक को पढऩे और इसके आधार पर परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है।

इस मामले को लेकर परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर स्कूली विद्यार्थियों को यह पुस्तक किसके निर्देश पर बांटी गई और इसके आधार पर परीक्षा लेने का निर्णय किसने लिया। इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। हालांकि प्रिंसीपल पर ये किताबें बंटवाने का आरोप लगाया जा रहा है। विवाद बढऩे के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button