कारोबारी से मांगी दो लाख की रंगदारी, रकम न देने या पुलिस में शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

मोहाली
खरड़ के एक रियल एस्टेट कारोबारी से खुद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों बताने वाले अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्स ऐप मैसेज और कॉल के जरिए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खरड़ निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अनमोल बांगला ने बताया कि उसके पिता के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप संदेश भेजा। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गोल्डी ढिल्लों बताते हुए एक बैंक खाता नंबर भेजा और उसमें दो लाख रुपये जमा कराने को कहा।
आरोप है कि मैसेज में यह भी लिखा गया कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर ट्राईसिटी में बढ़ रहे रंगदारी के मामले पिछले कुछ समय में ट्राईसिटी में कई कारोबारी, फिल्मी हस्तियां और पंजाबी कलाकार गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी की धमकियां मिलने की शिकायत कर चुके हैं। कई मामलों में रंगदारी नहीं देने पर घरों के बाहर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं। गिप्पी ग्रेवाल, परमीश वर्मा, बंटी बैंस समेत कई अन्य कारोबारी और राजनीतिक हस्तियां भी ऐसी धमकियों का सामना कर चुके हैं। परिणाम भुगतने होंगे। उसने कहा कि उनका भी वही हाल किया जाएगा जो चंडीगढ़ के कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर का किया गया था। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल कर परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं।






