पंजाब

कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, जीरकपुर-पटियाला रोड पर पेश आया हादसा, छानबीन शुरू

जीरकपुर

जीरकपुर-पटियाला मेन रोड से एक बहुत ही दर्दनाक एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक एक्टिवा सवार को बुरी तरह टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार ड्राइवर मौके पर रुकने के बजाय कार लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, सडक़ पर जा रहे एक एक्टिवा सवार को सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्टिवा सवार हवा में उछलकर सडक़ पर गिर गया।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीर घायल की मदद के लिए आगे आए और उसे सडक़ से उठाकर एक तरफ किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी की पहचान मारुति सियाज के तौर पर हुई है। लोकल लोगों से अपील की जा रही है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आरोपी कार ड्राइवर तक पहुंचा जा सके। जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button