आज की ख़बरयूथ लाइफ

जर्मनी में शोध प्रस्तुत करेंगी घुमारवीं की वंदना

घुमारवीं उपमंडल के बरोटा गांव की निवासी वंदना जर्मनी में होने वाली ग्रीन एंड सस्टेनेबल कॉन्फ्रेंस में शोध प्रस्तुत करेंगी। वंदना विद्या भारती की पूर्व छात्रा एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बायो साइंसेस विभाग में प्लांट फिजियोलॉजी एंड बायोकैमिस्ट्री प्रयोगशाला की शोधार्थी है। वंदना का शोध गेहूं के रस्ट रोगों के नियंत्रण के लिए नैनो-पेस्टिसाइड्स पर आधारित रणनीतियों पर केंद्रित है, जो टिकाऊ कृषि क्षेत्र में अपना योगदान देता है।

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ने वंदना को इस शोध प्रस्तुति के लिए से अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल सपोर्ट ग्रांट दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे सुदृढ़ शोध वातावरण को दर्शाती हैं तथा भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक अवसरों को प्रस्तुत करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button