खेलहिमाचल

धर्मशाला स्टेडियम में आज से नो एंट्री, HPCA ने मैचों की तैयारियों, खिलाडिय़ों की सुरक्षा को लेकर लिया फैसला

हिमाचल में चल रहे पर्यटन सीजन के बीच सोमवार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला से हज़ारों पर्यटक निराश होकर लौटेंगे। आईपीएल मैचों की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में पर्यटकों की पूरी तरह से एचपीसीए की ओर से नो एंट्री कर दी गई है। देश-विदेश से पहुंचने वाले हज़ारों पर्यटक स्टेडियम में घूमने का आंनद उठाते हैं। इतना ही नहीं पर्यटन सहित ऑफ सीजन में भी एचपीसीए एकमात्र गेट व स्टैंड में एंट्री करवाकर प्रति व्यक्ति 40 से 50 रुपए टिकट चार्ज कर हर वर्ष लाखों रुपए की कमाई भी कर रहा है। बावजूद इसके मैचों के आयोजन की तैयारियों को लेकर ही एक सप्ताह पहले ही पर्यटकों के रास्ते पूरी तरह से रोक दिए गए हैं।

आईपीएल मैचों की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर स्टेडियम प्रबंधन ने रविवार देर शाम से ही पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, जबकि मैचों की तैयारियों के चलते सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। एचपीसीए ने स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर एक सूचना बोर्ड भी लगा दिया है। इस बोर्ड पर स्पष्ट रूप से स्टेडियम बंद होने की तिथि और कारण का उल्लेख किया गया है, जबकि खुलने को लेकर कोई निश्चित समय नहीं रखा गया है। 17 मई को अंतिम मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है। उधर, एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि मई में धर्मशाला में प्रस्तावित आईपीएल मैचों की तैयारियों के चलते स्टेडियम में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी मैचों का सफल आयोजन के बाद स्टेडियम को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button