पंजाब

फिरोजपुर के गाबा हत्याकांड में दो शूटर अरेस्ट, कब्जे में लिए पिस्टल संग दस जिंदा कारतूस

पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जारी अभियान के बीच एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। फिरोजपुर जिले के मक्खू क्षेत्र में चर्चित कारोबारी गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस फिरोजपुर पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान की गई। इस गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस उच्च अधिकारियों ने देते हुए बताया कि जांच लगातार जारी है और गिरफ्तारी से केस में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के बाद से ही और स्थानीय पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थीं। जांच के दौरान पुलिस को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली, कि दोनों शूटर पंजाब छोडक़र जम्मू-कश्मीर में छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। इसके बाद एक योजनाबद्ध अभियान चलाकर आरोपियों की घेराबंदी की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली।

जांच में उनके पास से एक विदेशी बेरेटा 30 बोर पिस्टल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि आरोपियों तक यह हथियार किस माध्यम से पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया है, कि गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। उनके खिलाफ राजस्थान और अन्य राज्यों में रंगदारी, लूटपाट, डकैती, चोरी तथा आम्र्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अपराध गतिविधियों में संलिप्तता के कारण राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाना मक्खू में नई एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button