पंजाब

मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में स्थिति तनावपूर्ण, शरारती तत्त्वों ने निहंगों से की धक्कामुक्मी

 मोहाली
मोहाली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में उस समय भारी हंगामा और तनावपूर्ण माहौल बन गयाए जब गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी कुलदीप सिंह गडग़ज्ज की मौजूदगी में ही कथित तौर पर गुरुद्वारा साहिब के अंदर एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने की घटना सामने आई। इस अचानक हुई घटना के कारण वहां मौजूद संगतों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला गरमाने के तुरंत बाद निहंग सिंह जत्थेबंदियों के नुमाइंदे भी बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब के अंदर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के अंदर निहंग सिंहों के साथ कथित तौर पर धक्का मुक्की होने की बात भी सामने आई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी शरारती तत्व द्वारा गुरुद्वारा साहिब के अंदर का अमन चैन और माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी, जिसके कारण यह सारा विवाद खड़ा हुआ। वहीं, मामला बढ़ता देख गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधकीय कमेटी और मैनेजमेंट ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई। प्रबंधकों ने दोनों पक्षों को सुनकर और सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए मामले को मौके पर ही पूरी तरह सुलझा लिया है। ताजा सूचना के अनुसार गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और वहां बिल्कुल अमन.शांति बनी हुई है। संगतें रोजाना की तरह सुखद माहौल में नतमस्तक हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button