देश विदेश

कैलिफोर्निया की पूर्व मेयर निकली चीन की जासूस

अमरीका के कैलिफोर्निया के उपनगर की पूर्व मेयर ने चीन के लिए जासूसी करने के आरोप को स्वीकार लिया है। ईलीन वांग पूर्व मेयर के ऊपर आरोप था कि उन्होंने चीनी सरकार के निर्देश पर अमरीका में चीन समर्थक माहौल बनाने की कोशिश की है। 2022 में वह कैलिफोर्निया के आर्काडिया की मेयर चुनी गई थीं, लेकिन जब चीन के लिए जासूसी करने के आरोप सार्वजनिक हुए तो उन्होंने दवाब में आकर इस्तीफा दे दिया। यह पूरा मामला 2020 से लेकर 2022 के बीच का है, उस वक्त अमरीका में जो बाइडेन की सरकार थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ईलान वांग के ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक समाचर वेबसाइट के जरिए अमरीका में चीन समर्थक माहौल बनाने की कोशिश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button