आज की ख़बरपंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान को घर में ही झटका, चाचा और भाई बीजेपी में शामिल

चंडीगढ़

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटना क्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर में पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह को पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे, जिन्होंने नए सदस्य का स्वागत किया।

भगवंत मान के परिवार से जुड़े एक सदस्य के बीजेपी में शामिल होने से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह सीएम के घर में बीजेपी की बड़ी सेंध मानी जा रही है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी पंजाब में अपनी जड़ें मजबूत कर रही है और ऐसे नए साथी पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के चाचा बलजिंदर सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा है। कुछ दिनों पहले ही राज्य सरकार ने उनके ढाबे की रसोई बंद करवा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button