देश विदेश

लाल किला विस्फोट मामले में 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, एनआईए ने 10 लोग बनाए आरोपी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल लाल किला के पास हुए कार बम धमाके मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 7500 पन्नों के इस चार्जशीट में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। पटियाला हाउस कोर्ट ने चार्जशीट पर विचार करने के लिए चार जून का दिन निर्धारित किया है। पिछले साल 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार में लगे शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण विस्फोट से इलाके में भारी तबाही हुई थी और आसपास की संपत्ति को भी व्यापक नुकसान पहुंचा था।

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार 10 आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता डा. उमर उन नबी भी शामिल है, जिसकी विस्फोट के दौरान मौत हो गई थी। वह आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-ङ्क्षहद (अजीयूएच) से जुड़ा हुआ था। यह संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा का एक सहयोगी गुट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button