आर्थिक

6000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Razr Fold भारत में लांच

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लांच कर दिया है। कंपनी का यह पहला फोल्डेबल फोन है। फोन में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले और 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। फोन की कीमत की बात करें Motorola Razr Fold के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपए, Razr Fold के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपए और Motorola Razr Fold के 16GB+512GB FIFA World Cup 26 Edition की कीमत 1,69,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की साइट और रिलायंस डिजिटल समेत भारत के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा और प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Razr Fold की बिक्री 20 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2484×2232 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.56 इंच की LTPO pOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ 7 ओएस अपडेट और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है जो कि 80W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button