आज की ख़बरपंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर के विरुद्ध केस दर्ज

चंडीगढ़, 4 मई:

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब ग्रामीण बैंक, ब्रांच भूदन, जिला मलेरकोटला में तैनात पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत नंबर 232/2025, संगरूर की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पूर्व मैनेजर सतीश कुमार मीना ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंजाब ग्रामीण बैंक के नियमों का उल्लंघन किया। उसने धोखाधड़ी से वर्ष 2023 के जून/जुलाई महीने के दौरान विभिन्न तरीकों से अपने बैंक के मृत पेंशनरों के 19 बैंक खातों से कुल 9,64,600 रुपये निकलवाए।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button