आज की ख़बरपंजाब

विजीलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वसीका नवीस के विरुद्ध केस दर्ज

चंडीगढ़, 4 मई :

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नरेश कुमार वसीका नवीस (डीड राइटर), पटियाला के विरुद्ध 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज किया है।

आज यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला प्रोफेसर कॉलोनी चीका, जिला कैथल, हरियाणा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने जिला पटियाला में जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी नरेश कुमार वसीका नवीस ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार की जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत ली। आरोपी वसीका नवीस ने रिश्वत लेते समय तहसीलदार के ड्राइवर और पटवारी को मौके पर बुलाया। इसके बाद तहसीलदार ने उसकी रजिस्ट्री दर्ज कर दी थी। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

इस संबंध में उक्त आरोपी के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button