आज की ख़बरपंजाब

गैंगस्टरों ते वार का 104वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 589 स्थानों पर छापेमारी; 305 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 104वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 589 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

104वें दिन, पुलिस टीमों ने 9 हथियारों सहित 305 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 26,480 हो गई है।

इसके अलावा 74 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 43 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरूद्ध ” को 429वें दिन भी जारी रखते हुए आज 147 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 757 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 429 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 62,480 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 26 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button