मनोरंजन
संजय दत्त की ‘आख़िरी सवाल’ ने जीता दिल! अब ‘साइन लैंग्वेज’ में भी रिलीज हुआ फिल्म का टीज़र!

संजय दत्त की फिल्म ‘आख़िरी सवाल’ का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतज़ार है। इसके अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया था, जो हमें दुनिया के सबसे बड़े संगठन RSS के इतिहास की उन परतों में ले जाता है जिन्हें पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया गया। अब मेकर्स ने एक बहुत ही सराहनीय कदम उठाते हुए इस टीज़र को ‘इंडियन साइन लैंग्वेज’ (इशारों वाली भाषा) में भी रिलीज किया है।
यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि हर कोई, चाहे वो सुन सके या नहीं, इस फिल्म की कहानी से जुड़ सके। मेकर्स चाहते हैं कि यह टीज़र हर किसी तक पहुँचे और हर कोई इसे अपनी तरह से समझ और महसूस कर सके। इससे साफ़ पता चलता है कि मेकर्स की कोशिश है कि भारत के इतिहास का यह हिस्सा किसी से भी छूट न जाए।






