आर्थिक

10200mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ Moto Pad 70 Pro भारत में लांच

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Pro लांच किया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है जो 3.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 10200mAh की विशाल बैटरी लगी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। टैबलेट के रियर में 13MP का मेन कैमरा लगा है। वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Moto Pad 70 Pro की भारत में कीमत 8GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपए है। 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 39,999 रुपए में, और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट को 45,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button